Words Starting With U… यह Vocabulary Exercise नीचे दी गयी “Spoken English Guru English Vocabulary Book” से ली गयी है। यदि आप यह पुस्तक खरीदना चाहते हैं तो नीचे दिये गये पुस्तक के चित्र पर क्लिक करें –
Ultimately (adv.) – अल्टीमेटली – अंततः / आखिरकार – After all / Finally
- आखिरकार, उसे ये काम खुद ही करना पड़ा।
Ultimately, he himself had to do this work. - अंततः, निर्णय मेरा ही है।
Ultimately, the decision is mine.
Unearth (v.) – अनर्थ – खोजकर निकालना – To reveal / To discover
- आपके खिलाफ हो रहे षडयंत्र को उन्होंने उजागर किया।
They unearthed the conspiracy against you. - 1998 में लिखा गया एक लैटर इस फाइल से निकाला गया।
A letter, written in 1998 was unearthed from this file.
Uneasy (adj.) – अनईज़ी – असहज / बेचैन – Uncomfortable / Anxious
- स्कूल में पहले दिन रोहन असहज महसूस कर रहा था।
Rohan was feeling uneasy on the first day at school. - जब बच्चे घर नहीं लौटे तो मां को बेचैनी महसूस हुई।
The mother felt uneasy when the children did not return home.
Unexpected (adj.) – अनऐक्स्पैक्टेड – आकस्मिक – Unforeseen / Sudden
- मेहमानों के अप्रत्याशित आगमन ने उनकी योजना को बर्बाद कर दिया।
The unexpected arrival of the guests ruined their plan. - शास्त्री जी की आकस्मिक मौत ने सबको चौंका दिया था।
The unexpected demise of Shashtri Ji had shocked everyone.
Untouched (adj.) – अन्टच्ड – अछूता / अक्षतिग्रस्त – Intact / Undamaged
- रश्मि ने अपना खाना अछूता ही छोड़ दिया क्योंकि वह दुखी थी।
Rashmi left her meal untouched because she was sad. - विस्फोट में कुछ इमारतें अक्षतिग्रस्त रह गई थीं।
Some buildings had remained untouched in the explosion.
Upbringing (n.) – अपब्रिंगगिंग – पालन पोषण, परवरिश – Breeding
- आपका स्वभाव और व्यवहार काफी हद तक आपकी परवरिश पर निर्भर करता है।
Your nature and behavior largely depend on your upbringing. - उनका पालन पोषण विपरीत परिस्थितियों में होता है, यही उन्हें मजबूत बना देता है।
Their upbringing takes place in adverse circumstances, that’s what makes them strong.
Ups and downs (phr.) – अप्स एंड डाउन्स – उतार चढ़ाव – Upheavals
- किसी के भी जीवन में उतार-चढ़ाव आना आम बात है।
It’s common to have ups and downs in one’s life. - आपको जीवन के उतार-चढ़ाव का सामना करना सीखना चाहिए।
You must learn to face the ups and downs of life.
Utter (adj. & v.) – अटर – बिल्कुल / बोलना – Total / To speak
- आपने जो कहा वह बिल्कुल बकवास है।
What you said is utter nonsense. - बैठक के दौरान रोहन ने एक भी शब्द नहीं बोला।
Rohan did not utter a single word during the meeting.
90 Days इंग्लिश स्पीकिग कोर्स किट (Offline): CLICK HERE
90 Days इंग्लिश स्पीकिग कोर्स (Online): CLICK HERE
सभी Books की PDF eBooks का सैट: CLICK HERE
6 months ऑनलाइन ब्लॉगिंग कोर्स: CLICK HERE
6 months ऑनलाइन कम्प्यूटर कोर्स: CLICK HERE
YouTube: CLICK HERE
Facebook: CLICK HERE
Instagram: CLICK HERE
Android App: CLICK HERE
अगर आपको ये आर्टिकल (Words starting with U) पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। Thank you! – Aditya sir